एनएच के स्टोर में अचानक आग भड़कने से झुलसा चौकीदार

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

नए बस स्टैंड के पास बने एनएच के स्टोर में आग भड़कने से चौकीदार झुलस गया। जिसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। आग बुधवार देर रात को लगी। जब चौकीदार नरेश कुमार अपनी ड्यूटी पर था और स्टोर में सो रहा था।

स्टोर में आग की लपटों को देख बस स्टैंड के आसपास के लोग वहां पहुंच गए। जिन्होंने शोर मचाकर चौकीदार को जगाने का प्रयास किया। साथ ही आगजनी की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंची।

कुछ ही देर में दमकल विभाग की टीम ने स्टोर में लगी आग को बुझा दिया। साथ ही अंदर फंसे चौकीदार को भी सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि आग की चपेट में आने से चौकीदार झुलसा हुआ था। उसे तुरंत उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया गया।

आग की घटना में अस्सी हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है। जबकि, समय पर आग बुझाने पर दस लाख की संपत्ति को बचाया गया है। फायर अधिकारी गोपाल दास ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...