शराबी पति ने पत्‍नी के सिर पर किया हथौड़े से वार, मौत

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

उपमंडल जयसिंहपुर की ग्राम पंचायत बरड़ाम में पिछलें पंद्रह सालों से किराये के कमरे में रह रहे दार्जिलिंग निवासी ने बुधवार रात को अपनी पत्नी की सिर पर हथौड़े से वार करके हत्या कर दी। आरोपित शराब का आदि पीकर अक्सर पत्नी से झगड़ा रहता था। पुलिस मामला दर्ज करके हथौड़े व शव को कब्जे में लेकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान विजय लामा उम्र 35 साल निवासी एयरपोर्ट मोड, दार्जिलिंग के रूप में हुई है।

आरोपित पिछलें दस सालो से बरड़ाम गांव में ही किराये के कमरे में रहता था। दो तीन महीने पहले ही आरोपित पुराना किराये का मकान छोड़कर कर्ण सिंह के घर में किराये के कमरे में रह रहा था। आरोपित व उसकी पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था। बुधवार रात को आरोपित ने शराब पी रखी थी। जिस पर किसी बात को लेकर के दोनों पति पत्नी में झगड़ा हो गया । जिस पर आरोपित ने अपनी पत्नी के सिर पर हथोड़े से वार कर दिया।

पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद सुबह आरोपित बरड़ाम गांव में रह रहे अपने रिश्तेदारों को बताया कि उसकी पत्नी मर गई है। जब रिश्तेदार उसके किराये के कमरे में आए तो उन्होंने देखा कि आरोपित की पत्नी इंदिरा उम्र 28 साल खून से लथपथ थी और मृत पड़ी थी। जिस पर उन्होंने मकान मालिक कर्ण सिंह को बताया। कर्ण सिंह ने इसकी सूचना पंचायत उप प्रधान सुनील राणा को दी।

सुनील राणा ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने हथोड़े को बरामद करके आरोपित से पूछताछ जारी कर दी है। लंबागांव पुलिस के एसएचओ केसर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है व हत्या का मामला दर्ज करके आरोपित से पूछताछ कर रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी बीडी भाटिया ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...