नालागढ़ राष्ट्रीय मार्ग पर बाइक हादसे में शाहपुर निवासी सहित एक और की मौत

--Advertisement--

Image

नालागढ़- सुभाष चंदेल

नालागढ़ राष्ट्रीय मार्ग पर खेड़ा के समीप एक बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से इंडोरामा कंपनी के दो कामगारों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार दोनों युवा कामगार नशे में धुत थे ओर अपनी ही कंपनी का गाड़ी को पीछे से हिट किया जिससे बाइक चलाने वाले युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक की पीछे सवार अन्य युवक ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा बीती देर रात 11 बजे के बाद हुआ। कांगड़ा के शाहपुर निवासी विक्रांत (28) व मंडी जिले के करसोग निवासी संजय (23) दोनों थाना औद्योगिक क्षेत्र के इंडोरामा कंपनी में ड्यूटी पर थे। दोनों 11 बजे ड्यूटी के बाद वापस नालागढ़ की ओर बाइक पर जा रहे थे।

विक्रांत बाइक चला रहा था और संजय उसके पीछे बैठा था। खेड़ा गांव के समीप विक्रांत ने बाईक को अपनी ही कंपनी की बस के पीछे टक्कर मार दी। तेज रफ्तारी में जोरदार टक्कर मारी जिससे बाइक चालक विक्रांत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि संजय बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में उसे बस में सवार अन्य कामागारों ने नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद संजय को पीजीआई रैफर कर दिया गया लेकिन उसने पीजीआई पहुंचते ही दम तोड़ दिया।

मानपुरा पुलिस ने दोनों युवाओं के परिजनों को घटना के बाद सूचित कर दिया। डीएसपी नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दोनों को पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। प्रांरभिक जांच में पाया गया कि दोनों युवक नशे में थे और नशे में तेज बाइक चला कर बस को टक्कर मारी जिससे यह हादसा हुआ है। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...