गग्गल में आई.टी. पार्क का निर्माण न करवाने की स्थिति स्पष्ट करे भाजपा

--Advertisement--

Image

काँगड़ा- राजीव जस्वाल

विधायक पवन काजल ने कहा जिला भाजपा के नेता गग्गल में पूर्व कांग्रेस द्वारा स्वीकृत आई.टी. पार्क का निर्माण प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा न करवाने पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें। नंदरूल पंचायत से आए युवक मंडल के प्रतिनिधिमंडल साथ चर्चा करते हुए काजल ने कहा जो भी भाजपा का नेता उनके क्षेत्र में आए, उनसे आई.टी. पार्क निर्माण न करवाने के कारण जरूर पूछें।

पूर्व कांग्रेस सरकार ने क्षेत्र के बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए गगल में भूमि और 12 करोड़ रूपए का बजट आई.टी. पार्क निर्माण के लिए मंजूर किया है। बावजूद इसके मौजूदा भाजपा सरकार 4 वर्षों में इस आई.टी. पार्क के निर्माण कार्य में एक भी नई ईंट लगाने में नाकाम रही है जो क्षेत्र के युवा बेरोजगारों के साथ सरासर धोखा है।

काजल ने कहा आई.टी. पार्क का निर्माण होने से लगभग पांच हजार बेरोजगारों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिलेगा। क्षेत्र की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने हिमाचल की जनता को कर्ज में डुबोने के सिवा कुछ नहीं किया है। डबल इंजन सरकार के कार्यकाल में महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है।

उन्होंने युवक मंडल को गांव में खेल मैदान बनाने के लिए राशि और क्रिकेट किट देने का आश्वासन दिया। ग्राम पंचायत नंदरूल युवा क्लब के अध्यक्ष अरविन्द कुमार, साहिल, अभिषेक, नीरज, विनोद, राहुल, रमन, संदीप, विपन, पंकज, अनुज, उदय, अक्षय, सुमित ने विधायक पवन काजल से रोजगार दिलाने व क्षेत्र के युवाओं को खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए खेल मैदान बनाने की मांग रखी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सुक्खू की बेरोजगारों को सौगात: हिमाचल में भरे जाएंगे पंचायत सचिवों के पद,ई-टैक्सी पर 50% अनुदान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू...

Himachal Budget 2026: किसान आयोग का होगा गठन, हल्दी का समर्थन मूल्य 150 रुपए करने का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के किसानों को उनकी...

सुक्खू सरकार की पर्यटन क्षेत्र को लेकर बड़ी घोषणाएं, जानें नया मास्टरप्लान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के वित्तीय भविष्य के लिए आज...