परिवार सहित घर जा रहे किशोर पर झपटा तेंदुआ, किशोर घायल

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

करसोग से लगभग आठ किलोमीटर दूर कामाक्षा के समीप कलोग गांव में परिवार सहित घर की ओर जा रहे 15 वर्षीय बालक पर अचानक तेंदुआ झपट पड़ा, जिससे किशोर की टांग पर गहरे जख्म कर आए हैं। इससे पहले की तेंदुआ आदमखोर बन जाता लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे तेंदुआ भाग खड़ा हुआ।

तेंदुए के हमले में घायल हुए विकास के दादा चेतराम ने बताया कि उनके गांव समीप अक्सर तेंदुआ दिनदहाड़े मंडराता रहता है और अनेक लोगों से तेंदुए का सामना भी हो चुका है। वन विभाग से आग्रह है कि वह इसे आबादी से दूर खदेड़ कर लोगों को राहत पहुंचाए।

क्या बोले वन मंडल अधिकारी

वन मंडल अधिकारी करसोग के.बी नेगी ने कहा कि संबंधित क्षेत्र के वन कर्मियों को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...