खाई में गिरी कार, पति-पत्नी की मौत, दो बेटियां और बेटा घायल

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

मंडी जिले के औट थाना के तहत बांधी पंचायत के शाला गांव में कार खाई में गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी दो बेटियां और एक बेटा घायल हो गया। एक बेटी इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल शिमला में दाखिल है।

शाला गांव में रविवार सुबह एक परिवार की गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। परिवार मंडी की तरफ जा रहा था। इस हादसे में गीता नंद (32) पुत्र गोपाल और उनकी पत्नी डिंपल कुमारी (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल नगवाईं लाया गया, जहां पर दोनों ने दम तोड़ दिया।

हादसे में गीता नंद की बेटियां अक्षरा, दीक्षा और बेटा भुवनेश्वर घायल हो गए। इन्हें नागरिक अस्पताल कुल्लू लाया गया, जहां से गंभीर हालत में एक बेटी को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। एसएचओ औट ललित महंत ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फिर दहल उठा यूक्रेन, रूस ने राजधानी कीव पर किया मिसाइल-ड्रोन अटैक, 8 मौतें-25 घायल

हिमखबर डेस्क रूस ने गुरुवार तडक़े यूक्रेन की राजधानी कीव...

गुनु घराट पेयजल योजना की तकनीकी खामियों से किसानों पर मार, मुआवजे की मांग तेज

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चंबा की ग्राम पंचायत मसरूंड...

मिड-डे मील कार्यकर्ता बनना चाहते हैं? जोत की कोठी स्कूल में करें आवेदन

चम्बा - भूषण गुरुंग शिक्षा खंड चंबा के अंतर्गत राजकीय...