पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में कर दी साथी की हत्या

--Advertisement--

Image

सोलन- जीवन वर्मा

सोलन जिले के थाना गांव में एक व्यक्ति ने अपने ही साथी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। उसे बद्दी पुलिस ने हरियाणा के नवांनगर से गिरफ्तार किया। आरोपी बद्दी से यूपी जाने की तैयारी में था। आरोपी ने पत्नी से अवैध संबंध के शक में इस वारदात को अंजाम दिया।

यूपी के संभल जिले के काबुलपुर गांव के संजय कुमार (27) और हरदोई जिले के प्रतापपुर निवासी राहुल (23) बद्दी के थाना क्षेत्र में उद्योगों में काम करते थे। दोनों शादीशुदा थे। बताया जा रहा है कि 15 जनवरी को संजय और राहुल ने कमरे में शराब पी। शराब के नशे में इस दौरान राहुल ने संजय को उसकी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात कही।

इसके बाद संजय ने उसे और ज्यादा शराब पिला दी। जब राहुल नशे में चूर हो गया तो उसने गला दबाकर उसे मार दिया और वहां से फरार हो गया। 16 जनवरी को सुबह साढ़े दस बजे थाना पंचायत प्रधान ने इसकी सूचना बद्दी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस संजय की तलाश में जुट गई। रविवार को संजय बद्दी के साथ लगते हरियाणा क्षेत्र में यूपी जाने की तैयारी में बस का इंतजार कर रहा था।

पुलिस ने उसे बस में सवार होने से पहले ही दबोच लिया। एएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी संजय को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। मृतक का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...