रिश्ते तार-तार,बाप ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, छानबीन में जुटी पुलिस

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

उपमंडल में कलियुगी बाप ने नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना डाला। यह मामला कुल्लू जिला के भुंतर पुलिस थाना में रिपोर्ट हुआ है। जहां मामले को आगामी कार्रवाई हेतु किहार पुलिस थाना को ट्रांसफर किया गया है। पुलिस ने नाबालिग की माता की शिकायत पर आरोपी बाप के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।

पुलिस टीम नाबालिग को लाने के लिए कुल्लू जिला के भुंतर रवाना हो गई है। नाबालिग को चंबा लाकर मेडिकल और अदालत में बयान दर्ज करवाने की प्रक्रिया निपटाई जाएगी। नाबालिग की माता ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा है कि अपने पति व बच्चों संग कामकाज के सिलसिले में घर से बाहर रहती है।

पिछले दिनों उसका पति व बच्चे अपने पैतृक घर में आए हुए थे। शिकायतकर्ता का कहना है कि पति ने उसकी 15 वर्ष की नाबालिग बेटी की आबरू लूट ली। बेटी ने घर से वापस लौटने पर पिता की मानवता को शर्मसार करने की करतूत का खुलासा किया।

शिकायतकर्ता ने तुरंत भुंतर पुलिस थाना में बेटी के इस हुए कृत्य की रिपोर्ट पेश की। मामला चंबा जिला से जुड़ा होने के चलते इसे किहार थाना ट्रांसफर कर दिया गया है।

पुलिस ने आरोपी बाप के खिलाफ पोस्को एक्ट और भादंसं की धारा -376 के तहत मामला दर्ज किया है। उधर, डीएसपी सलूणी आईपीएस मंयक चौधरी ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फिर दहल उठा यूक्रेन, रूस ने राजधानी कीव पर किया मिसाइल-ड्रोन अटैक, 8 मौतें-25 घायल

हिमखबर डेस्क रूस ने गुरुवार तडक़े यूक्रेन की राजधानी कीव...

गुनु घराट पेयजल योजना की तकनीकी खामियों से किसानों पर मार, मुआवजे की मांग तेज

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चंबा की ग्राम पंचायत मसरूंड...

मिड-डे मील कार्यकर्ता बनना चाहते हैं? जोत की कोठी स्कूल में करें आवेदन

चम्बा - भूषण गुरुंग शिक्षा खंड चंबा के अंतर्गत राजकीय...