नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, युवक पुलिस की गिरफ्त से बाहर

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

मंडी जिला में नेपाल मूल की एक नाबालिग लड़की को हवस का शिकार बनाया गया है, जिसके चलते नाबालिग लड़की ने एक नवजात बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है। आरोपी नेपाली मूल का युवक अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

इस संदर्भ में महिला पुलिस थाना मंडी में पुलिस ने मामला पोस्को एक्ट की धारा 4 व 6 और आईपीसी की धारा 376, उपधारा 2 क्लाउज एन के तहत दर्ज करके कार्रवाई तेज कर दी है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि महिला पुलिस थाना मंडी में नाबालिग लड़की के परिजनोंं मेंं शिकायतकर्ता ने 16 वर्षीय नाबालिक लड़की जो मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है।

उनके परिजनों ने बताया कि वह पिछले एक डेढ़ साल से रिवालसर में अपनेे परिजनों के साथ रहती थी और इस दौरान अप्रैल 2021 में सुमित कुमार निवासी नेपाली मूल के लड़का वहां पर आया और उनके साथ काम करने लगा व उनके क्वार्टर में भी रहने लगा। इसी बीच वह उसके संपर्क में आई और सुमित कुमार ने बहला-फुसलाकर के उसका शारीरिक रूप से शोषण किया।

इसके बारे में नाबालिक लड़की ने कुछ भी नहीं बताया। जब 14 जनवरी को उसने एक नवजात बच्चे को जन्म दिया तो परिजनों को सारी व्यथा सुनाई। इस मामले में संलिप्त नेपाली मूल के युवक को गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह दबिश देने में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टूट गईं वीरानगी और सूनेपन की जंजीरें, 21 साल बाद फिर बजी स्कूल की घंटी

हिमखबर डेस्क यहां कभी बंदूक और गोलियां की धांय-धांय सुनाई...

हिमाचल का एक ऐसा मंदिर, जहां आशीर्वाद लेने से दूर हो जाती हैं वैवाहिक बाधाएं

हिमखबर डेस्क पति-पत्नी में खटपट आम बात है। कहते हैं...

बरोटीवाला में युवक की बेरहमी से हत्या, शिव मंदिर के प्रांगण में खून से लथपथ मिला शव

बद्दी - रजनीश ठाकुर हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला बद्दी...