पुलिस बटालियन सहित सात जिलों में मैस बंद, हायर पे-बैंड न मिलने से निराश पुलिस कर्मचारियों ने उठाया कदम, भूखे पेट देंगे ड्यूटी

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के पुलिस कर्मियों ने हायर पे-बैंड न मिलने को लेकर पुलिस बटालियन सहित प्रदेश के सात जिलों में पुलिस मैस बंद कर दी है। पुलिस कर्मियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती, तब तक वे पुलिस थानों सहित बटालियन में मैस बंद रखेंगे और भूखे पेट ही ड्यूटी करेंगे। इसके बाद भी प्रदेश सरकार अगर उनकी मांगे नहीं मानती है, तो पुलिस कर्मी काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी करेंगे।

मांगो की अनदेखी होने पर पुलिस जवानों में प्रदेश सरकार के प्रति रोष पनप रहा है। प्रदेश के पुलिस जवानों से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से अन्य कर्मियों की तरह दो साल के बाद हायर पे-बैंड और 3200 ग्रेड-पे देने की मांग की है। हालांकि पुलिस मुख्यालय की ओर से भी पुलिस जवानों की वेतन विसंगति को लेकर रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश सरकार को भेज दी गई है, लेकिन अभी तक प्रदेश सरकार पुलिस जवानों की वेतन विसंगति को लेकर फैसला नहीं ले पाई है। ऐसे में 2015 बैच के बाद भर्ती हुए पुलिस कर्मियों ने मेस बंद कर दी है। प्रदेशभर में 2015 बैच के बाद के करीब 5500 पुलिस कर्मी हैं, जिन्हें हायर-पे बैंड का लाभ नहीं मिला रहा है।

हिमाचल प्रदेश में पुलिस जवानों की जुंगा, जंगल बेरी, बस्सी, वनगढ़, सकोह, कोल्लर तथा पंडोह में सात बटालियन हैं, जहां इन पुलिस कर्मियों ने मेस का खाना बंद कर दिया है। कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, चंबा, मंडी जिला के पुलिस थानों को छोड़कर प्रदेश के अन्य सात जिलों में 2015 बैच के बाद भर्ती हुए पुलिस कर्मियों ने पुलिस थानांे की मेस का खाना बंद कर दिया है। पुलिस जवानों ने सरकार को चेतावनी भी दी है

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...