
कोटला- स्वयंम
प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षा खण्ड कोटला की बैठक खण्ड अध्यक्ष कुलदीप पठानियां एव महासचिव अशोक कुमार की अध्यक्ष्ता में नये वेतन आयोग की बिसंगतियों एवं फैक्टर के विकल्प को देने वारे विषेश तौर पर चर्चा की बैठक में कोरोना नियमों का सावधानी से पालन करते हुए सर्व प्रथम सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जय राम ठाकुर का वेतन की विसंगतियों को दूर करने के लिए बनाई गई कमेटी के विषय पर जोरदार तरीके से धन्यवाद किया और साथ में यह गुजारिश भी की जब तक वेतन विसंगतियो की कमेटी की रिपोर्ट नही आती तब तक प्रदेश के समस्त कर्मचारियो को विकल्प देने के संदर्भ मैं वाध्य न किया जाये।
इस विषय पर प्रदेश के समस्त कर्मचारी सकते में हैं। इसके लिए वैसे तो सरकार की अधिसूचना अनुसार तो 02 फरवरी 2022 तक का समय तो पहले भी है, लेकिन एक वित्त विभाग हिमाचल प्रदेश आदेश के पत्र संख्या नंबर.17-76/71 एफआईएन(टीए)VIII लूज 77246-3693 दिनांक 11-01-22 के अनुसार ज्यादातर कर्मचारी सकते में हैं इसलिये संघ ने विकल्प देने के विषय पर जल्दी राहत प्रदान करने की गुहार लगाई है।
संघ ने यह भी कहा की पिछले वेतन मान में भी जेबीटी कैडर को काफी नुकसान हुआ था और न ही हिमाचल प्रदेश में पंजाब के वराबर 16290 मूल वेतन भी नहीं मिला था और न ही हिमाचल प्रदेश में हमारे इस वर्ग को कोई इन्हैंस का कोई लाभ मिला है। इसलिये हमारे वर्ग की बहुत ही बड़ी वेतन विसंगति है।
इस लिये इस वर्ग की कैल्कुलेशन 16290 + 4200 रुपये से करने की राहत देकर एवं प्रोवेशन समय में चल रहे कर्मचारियॉ के लिये भी कोई भी विषेश राहत दी जाये एवं 01-01-2016 से बन रहे एरियर को देने पर गुहार लगाई और हमारे जेबीटी वर्ग के साथ न्याय किया जाये।
कार्यक्रम के अंत में संघ ने यह प्रस्ताव पारित किया कि हम 02 फरवरी 2022 से पहले फैक्टर का कोई भी विकल्प नहीं देंगे संघ के उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने इस ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर ज्ञापन खण्ड शिक्षा अधिकारी कोटला के माध्यम से मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को भेज कर बैठक का समापन कर दिया।
