3 एनएसयूआई छात्रों का निष्कासन अलोकतांत्रिक: केवल सिंह पठानिया

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा NSUI से सम्बंधित छात्रों को निष्कासित करने पर सरकार को आड़े हाथों लिया। पठानिया ने कहा कि बिना किसी कारण बताओ नोटिस के एक तरफा कार्यवाही करना विश्वविद्यालय की गरिमा को ठेस पहुँचाना हैं जो इस मौजूदा प्रशासन द्वारा खुलें आम किया जा रहा हैं।
हम इन युवा साथियों के साथ खड़े हैं, विश्वविद्यालय का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए।

पठानिया ने विश्वविद्यालय कुलपति पर आरोप लगाया है कि वह भाजपा के दबाव में काम कर रहें है। उन्होंने एनएसयूआई के तीन छात्र नेताओं के विवि से निष्कासन पर सवाल उठाते हुए कहा है कि कुलपति का यह निर्णय पूरी तरह अलोकतांत्रिक और पूर्वाग्रह से ग्रसित है और इसे कदापि सहन नही किया जा सकता।

पठानिया ने कहा है कि एनएसयूआई के छात्र कुलपति के पास विवि. पुस्तकालय व छात्रवास खोलने की मांग को लेकर शान्तिपूर्ण ढंग से मिलने गए थे, पर कुलपति ने उनकी इस मांग पर कोई तवज्जो न देकर अपना तानाशाही रूबेया दिखाया है।

उन्होंने कहा कि छात्रहित में कुलपति को निष्कासन का फैसला तुंरत निरस्त करते हुए पुस्तकालय व छात्रवासों को खोलने के आदेश जारी करने चाहिए, जिससे विवि में शिक्षण सही ढंग से चला रहे। पठानिया ने कहा है कि अगर एनएसयूआई के इन छात्रों का निष्कासन जल्द रद्द न हुआ तो कांग्रेस चुप बैठने वाली नही।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...