छापा मारने गई पुलिस पर चरस लाने का आरोप, जमकर हंगामा, रिपोर्ट तलब

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की नगर परिषद सुंदरनगर के वार्ड-एक में मादक पदार्थों की खेप आने की गुप्त सूचना पर एक घर में छापा मारने पहुंची मंडी से पुलिस की विशेष जांच टीम खुद ही फंस गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि टीम में शामिल हवलदार अपनी जेेब में चरस छिपाकर छापा मारने पहुंच गया।

तलाशी लेने पर हवलदार के पास 2 से 3 ग्राम चरस मिलने पर वहां मौजूद लोगों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद युवक को क्लीन चिट देकर पुलिस को अपनी जान छुड़ानी पड़ी। इसी बीच मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मामले की रिपोर्ट तलब कर ली है।

जानकारी के अनुसार पुलिस की मंडी से पांच सदस्यीय विशेष जांच टीम बुधवार सुबह वार्ड पार्षद व कुछ अन्य लोगों को लेकर युवक के घर तलाशी लेने पहुंच गई। आस-पड़ोस के लोगों ने टीम को घर के अंदर जाने से रोक दिया। लोगों ने कहा कि हो सकता है कि पुलिस युवक को झूठे केस में फंसाने के लिए खुद अंदर जाकर नशे की खेप न रख दे, इसलिए लोगों ने पुलिस टीम की तलाशी लेने के बाद ही अंदर प्रवेश करने की बात कही।

एक हवलदार जब घर के अंदर जाने लगा, तो लोगों ने उसकी भी रोककर तलाशी ली तो आरोप है कि उसकी जेब से 2 से 3 ग्राम चरस मिली। इसी दौरान पुलिस कर्मी ने चरस झाड़ियों में फेंक दी, जिसे स्थानीय लोगों ने बरामद कर लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...