जूनियर ऑफिस असिस्टैंट पोस्ट कोड-817 का टाइपिंग शैड्यूल पुन: जारी

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर ऑफिस असिस्टैंट आईटी पोस्ट कोड-817 के बचे हुए उम्मीदवारों के टाइपिंग टैस्ट का शैड्यूल जारी कर दिया है। जूनियर ऑफिस असिस्टैंट के 1867 पदों को भरने के लिए टाइपिंग प्रक्रिया चली हुई थी लेकिन उच्च न्यायालय में मामला जाने से आयोग ने टाइपिंग टैस्ट लेने पर रोक लगा दी थी। माननीय उच्च न्यायालय की जजमैंट के बाद कर्मचारी आयोग ने फिर से टाइपिंग टैस्ट का शैड्यूल जारी कर दिया है।

गौर रहे कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा स्टे लगने के बाद 26 अगस्त से टाइपिंग टैस्ट को स्थगित कर दिया गया था। माननीय उच्च न्यायालय में इन पदों को लेकर याचिका दायर की गई थी जिसको लेकर माननीय उच्च न्यायालय ने स्टे लगा दिया था।

आयोग के सचिव डाॅ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि उच्च न्यायालय की जजमैंट के बाद जूनियर ऑफिस असिस्टैंट आईटी पोस्ट कोड-817 के पदों को भरने के लिए दोबारा से टाइपिंग टैस्ट का शैड्यूल जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि आयोग की वैबसाइट पर इसे डाल दिया है। पहली फरवरी से दोबारा टाइपिंग टैस्ट लिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि 27 अगस्त को जो अभ्यर्थी टाइपिंग टैस्ट के लिए बुलाए गए थे उनका पहली फरवरी को टाइपिंग टैस्ट होगा। इसी प्रकार 28 अगस्त को बुलाए उम्मीदवारों का 2 फरवरी को टाइपिंग टैस्ट लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 27 अगस्त से 18 सितम्बर तक टाइपिंग टैस्ट के लिए बुलाए उम्मीदवारों का पहली से 24 फरवरी तक टाइपिंग टैस्ट लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...