आदर्श युवक मंडल मोहडा ने स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में मनाया

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

आज आदर्श युवक मंडल मोहडा द्वारा नेहरु युवा केंद्र बिलासपुर के सौजन्य से स्वामी विवेकानंद जयंती व युवा दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें मुख्य रुप से डॉ नवनीत गुलेरिया ने मुख्य अतिथि के रूप मे शिरकत की। आदर्श युवक मंडल मोहडा के सचिव आनंद विभोर द्वारा मुख्य अतिथि को सम्मानित किया गया।

डॉ नवनीत गुलेरिया ने युवाओं को युवा दिवस के ऊपर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी व युवाओं से आह्वान किया की युवा समाज में अपनी अहम एवं कल्याणकारी भूमिका निभाने में योगदान दें। नवनीत ने स्वामी विवेकानंद के जीवन के बारे में विस्तार से बताया व समाज में उनकी अहम भूमिका है इसके बारे में जानकारी दें ।

इस मौके पर कैप्टन राम व सूबेदार लेख राम शर्मा को भी युवाओं द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सतीश शर्मा, आदर्श युवक मंडल के सचिव आनंद विभोर ,संचित शर्मा ,सुमित शर्मा, रेखा शर्मा, कुसुम शर्मा ,प्रांजली शर्मा, संतोष कुमारी, प्रीतम चंद, अनिल कुमारी व लगभग 100 लोगों ने भाग लिया।

स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवाओं ने भाषण प्रतियोगिता मे अपनी भूमिका निभाई ।भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दिव्यांश शर्मा ,द्वितीय स्थान कोमल शर्मा, तृतीय स्थान अभिमन्यु शर्मा ने प्राप्त किया । प्रथम, द्वितीय ,तृतीय ,स्थान प्राप्त करने बाले युवाओं मोमेंटो देकर पुरस्कृत भी किया गया। सभी लोगों को नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से रिफ्रेशमेंट भी दी गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...