पर्यटक जोत में अपने परिबार के साथ कर रहे अठखेलियाँ, प्रसाशन से घर जाने की मांगी मदद

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

जिला चम्बा का विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जोत, जो कि चुवाड़ी से मात्र 21 किलोमीटर है। जो कि समुंदर तल से लगभग 1350 मीटर की ऊँचाई में है। जोत का आधा क्षेत्र भटियात में और आधा चंबा क्षेत्र में आता है। जो कि चारो और हरी भरी देवदार के पेड़ो के साथ घिरी हुई है।

सर्दियों में चारो और बर्फ के पहाड़ियों से ढक जाने के कारण इसकी खूबसूरती दूर से देखते ही बनती हैं। गर्मियों में चोरों और हरियाली ही हरियाली दिखती है और सर्दियों में सफ़ेद चादर से ढके होने के कारण टूरिस्ट दूर दूर से खिंचे चले आते है। सर्दियों में ज्यादा बर्फ बारी होने के कारण मई जून तक बंद रहती है।

अभी हाल ही में दो तीन दिनों में ज्यादा हिमपात होने से यहाँ पर बाहर से बर्फ का लुत्फ लेने के लिए आए हुए पर्यटको की गाड़िया रातों रात भारी बर्फ बारी के कारण तीन से चार फुट बर्फ में धस चुकी है। उनको क्या पता था कि वो लोग यहाँ बुरी तरह से फस जायॅगे।

अभी दोनो और से रास्ता बंद होने के कारण न ही वाया चम्बा निकल सकते है नही वाया चुवाड़ी । इन लोगो का कहना है कि वो यहाँ पर सात दिनों से होटलों मे फसेहुए है। हर रोज सुबह उठ कर बर्फ में अपने परिबार और बच्चों के साथ बर्फ में अठखेलियाँ करते है। अब तो उनको घर की याद भी सताने लगी हुए है। चंडीगढ़ से आए हुए पर्यटको ने प्रसाशन से मांग की है कि जोत के रास्ते के बर्फ को जल्द से जल्द हटाया जाए ताकि वो अपने अपने घरों सुरक्षित पहुच सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...