हिमाचल मंत्रिमंडल बैठक: वीकेंड कर्फ्यू, सहित पाबंदियां? पर्यटकों के लिए भी नियम बदलना तय

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में एक्टिव केस पांच हजार के पार पहुंच चुके हैं। दो दिनों से लगातार एक हजार से ज्‍यादा कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार शाम को यह आंकड़ा डेढ़ हजार के भी पार हो गया। अब प्रदेश सरकार स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए कुछ और बंदिशें लगा सकती है। मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इस बैठक में मंत्रिमंडल और बंदिशें लगाने पर सह‍मति जता सकता है।

बताया जा रहा है सरकार वीकेंड कर्फ्यू लगाने के पक्ष में है। सरकारी कार्यालय ताे पांच दिन ही खुल रहे हैं। लेकिन अब व्‍यापारिक प्रतिष्‍ठानों व प्राइवेट आफि‍स के लिए भी फाइव डे वीक का निर्देश लागू हो सकता है। इसके अलावा अन्‍य राज्‍यों से आने वाले पर्यटकों सहित अन्‍य लोगों पर के प्रवेश पर सख्‍ती हो सकती है। सरकार कोविड की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर ही एंट्री देने पर विचार कर सकती है। अभी हिमाचल के किन्‍नौर जिला में बिना आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट के एंट्री नहीं दी जा रही है।

सार्वजनिक परिवहन जैसे बसों में भीड़ जुटाने पर भी रोक लग सकती है। स्‍टैंडिंग सवारियां ले जाने पर रोक लगना तय है। इसके अलावा शारीरिक दूरी के नियम को ध्‍यान में रखते हुए और फैसला भी लिया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...