डलहौज़ी की इप्शिता बनी राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवाल में सेकंड रनअप

--Advertisement--

Image

बकलोह- भूषण गुरुंग

पर्यटन नगरी मनाली में आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवाल का वीरवार को समापन हो गया है। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कार्निवाल का समापन किया। राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवाल के अंतिम दिन विंटर क्वीन प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही।

फाइनल राउंड में पहुंची प्रतिभागियों ने मनु रंगशाला के रैंप पर अपनी अदाओं के जलवे बिखेर कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यहां आयोजित विंटर कार्निवाल में शिमला की आशिमा चौहान ने विंटर क्वीन का खिताब अपने नाम किया है जबकि प्रतियोगिता में ताप्ती ठाकुर फर्स्ट रनरअप और चंबा के डलहौज़ी की इप्शिता को सेकंड रनर अप चुना गया।

राउंड से पहले प्रतिभागियों को विभिन्न आकर्षक टाइटल्स भी दिए गए। रैंप पर कैटवॉक करती सुंदरियां आ रही थीं तो मनु रंगशाला सीटियों और तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज रही थी। देर शाम लगभग साढ़े छह बजे हुई विंटर क्वीन प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। सुंदरियों के बीच शुरू हुआ यह मुकाबला कई चरणों के बाद अंतिम पड़ाव में पहुंचा। रात करीब पौने 10 बजे विंटर क्वीन की विजेता का चुनाव हुआ।

विंटर क्वीन शिमला की आशिमा को एक लाख रुपए और सुंदरी का ताज पहनाया गया। जावकि भोपाल की ताप्ती ठाकुर को फर्स्ट रनर अप रहने पर पचास हजार रुपए का चैक और ताज पहनाया गया। जबकि सैंकिड रनर अप रही डलहौज़ी की इप्शिता को तीस हजार रुपए का चैक और ताज पहनाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...