36 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान

--Advertisement--

Image

परागपुर- आशीष कुमार

पुलिस चौकी डाडासीबा के तहत पंचायत रोड़ी कोड़ी में ट्रैक्टर चालक 36 वर्षीय व्यक्ति ने अपने घर के कमरे मे पंखे से फंदा लगा लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान विपन कुमार पुत्र प्यार चंद पंचायत रोड़ी कोड़ी तहसील डाडासीबा के रूप में हुई है। विपन कुमार ने फंदा लगाकर जान क्यो दी इस बात का खुलासा खैर पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगा।

बताया जा रहा है कि विपन कुमार वीरवार रात अपने कमरे में टीवी लगा कर सो गया था उसकी पत्नी दूसरे कमरे में सोई हुई थी और कमरे में टीवी चल रहा था तो सुबह किसी ने देखा कि कमरे की खिड़की खुली है और विपन कुमार पंखे से लटका है। दरवाजा खोलने का प्रयास किया पर दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद थी और विपन कुमार का शव फंदे से झूल रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार विपन कुमार ट्रैक्टर ड्राइवर था ड्राइवरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था वह अपने पीछे पत्नी दो छोटे-छोटे बच्चे छोड़ गया है। जिनकी उम्र एक बच्चे की चार साल और दूसरे की तीन साल है।

यह बोले पंचायत प्रधान

पंचायत प्रधान बलविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह विपन कुमार के छोटे भाई का फोन आया था कि उसके बड़े भाई ने पंखे से फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। डाडासीबा पुलिस चौकी को सूचित किया और मौके पर डाडासीबा पुलिस पहुंच गई व शव को कब्जे में लिया।

यह बोले चौकी प्रभारी

चौकी प्रभारी एवं सब इंस्पेक्टर राजेश द्विवेदी डाडासीबा ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी डेडबाडी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई है। पुलिस उक्त मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...