बाइक पर घर जा रहे युवक के साथ हादसा, मिली दर्दनाक मौत

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

चम्बा जिले के लिल्ह-प्रीणा मार्ग पर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। युवक की पहचान विपन कुमार (22) पुत्र कुलदीप कुमार निवासी गांव भदवाडा डाकघर ब्रेही उपतहसील धरवाला के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार युवक अपनी बाइक (एचपी 48ए-8877) पर घर की तरफ जा रहा था। जब वह लिहल-प्रीणा मार्ग पर बैहनाली के पास पहुंचा तो अचानक उसने बाइक से नियंत्रण खो दिया और बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में उसकी मौत हुई हैं।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर युवक के शव को कब्जे में लिया। इसके बाद आगामी कार्यवाही अमल में लाई। एसपी अरूल कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...