बैंक में नौकरी का झांसा देकर युवती को लगाया हजारों का चूना

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के टूटीकंडी की रहने वाली एक युवती को नौकरी का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया गया है। युवती को कुल 36 हजार 344 रुपए की चपत लगाई गई है। युवती ने पुलिस थाना बालुगंज में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसे एक अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई, जिसने कहा कि वह एचडीएफसी बैंक से बात कर रहा है।

अज्ञात आरोपी ने कहा कि अगर आप नौकरी करना चाहते हैं तो हमारे बैंक में वैकेंसी है, ऐसे में युवती भी शातिर के झांसे में आ गई और नौकरी के लिए तैयार हो गई लेकिन आरोपी ने नौकरी देने से पहले शर्ते यह रखी कि आपको पहले ट्रेनिंग करनी होगी और उसकी फीस भी पहले देनी होगी। युवती ट्रेनिंग के लिए भी तैयार हो गई। आरोपी ने पहले युवती से 3594 रुपए मांगे।

बाद में जब फोन पर बात होती रही तो आरोपी ने कुछ और पैसे भी मांगे, ऐसे में युवती ने कुल 36 हजार 344 रुपए उसके खाते में जमा करवा दिए। बाद में जब आरोपी का फोन ही बंद हो गया तो पता चला की वह ठगी का शिकार हो गई है। इसके बाद युवती ने बालुगंज थाना में आकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी शिमला मोनिका भुटुंगरू ने की है। उन्होंने कहा कि शिमला में इससे पहले भी कई इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस लोगों से बार-बार अपील कर रही है कि किसी भी अज्ञात की अगर कॉल आती है तो सावधान रहें लेकिन लोग बार-बार ठगी के शिकार हो रहे हैं। इन चीजों को लेकर लोगों को जागरूक रहना होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...