
कांगड़ा- राजीव जसवाल
हिमाचल प्रदेश जिला काँगड़ा के गाँव सहौड़ा के जाने माने डांसर और एक्टर टिंकु विहान और उनके सहयोगी कलाकार देशराज राणा को हिमाचल का नम्बर वन झांकी प्रदर्शन के अवार्ड से नवाज़ा गया। यह अवार्ड जश्न ए धमाका 2022 और राष्ट्रीय एनजीओ बेटियां फाउंडेशन के सौजन्य से बेटियां फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर ज्योत्सना जैन व आपना काँगड़ा संस्था के चैयरमैन सुमित गुप्ता के सहयोग से बेटियां फाउंडेशन के प्रदेश समन्वयक संदीप चौधरी और जिला काँगड़ा अध्यक्ष पूजन भण्डारी के द्वारा दिया गया।
टिंकु विहान और देशराज राणा ने अपने शिव पार्वती, राधा कृष्ण और कृष्ण सुदामा ,मां दुर्गा और माँ भद्रकाली के भव्य स्वरूप से लोंगो के दिलों को भक्तिमय बनाकर लोंगो के दिलो मे अपनी छाप छोड़ी। किसी भी भक्तिमय कार्यक्रम में हर लोगों की जुबान पर उनकी मांग बनी रहती है।
टिंकु विहान इस कामयाबी का श्रेय अपने माँ बाप, भाई भाभी, पत्नी, अपने बड़े बुजुर्गों, अपने प्यारे प्रशंसको भाई बंधुओं को और मीडिया को देते हैं, क्योंकि आज वह जो भी है, इन सबकी वजह से ही है। वह इस बात से बहुत खुश हैं कि उन्होंने चौथी कक्षा में पढ़ते पढ़ते इन झांकियो से अपने कैरियर की शुरुआत की थी। उसका मेहनत का आज 15-16 साल बाद फल उन्हे इस तरह मिला है।
टिंकु विहांन शान ए काँगड़ा और शान ए हिमाचल बेस्ट एक्टर, बेस्ट डांसर, बेस्ट मेकओवर का खिताब अपने नाम कर चुके हैं। पर ये खिताब उन्हें शुरुआती काम का मिला जिससे वह बहुत खुश हैं। आज भी हिमाचल में कहीं भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन हो तोह वह जरूर बुलाने पर वहां अपनी बेहतरीन कला का प्रदर्शन करने के लिए हर समय तैयार है।
