अमनी में 110 बच्चों को लगा कोरोना का टीका

--Advertisement--

Image

भलाड- शिबू ठाकुर

कोरोना महामारी की तीसरी लहर देश प्रदेश में तेजी से फैलती जा रही है। इसकी रोकथाम के लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा कोरोना वैक्सिनेशन अभियान के तहत 15 से 18 आयु के बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा हैं।

इसी मुहिम के तहत आज बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमनी में 15 से 18 आयु के 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक के 110 छात्र छात्राओं को कोविड-19 वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन लगवाने आए स्कूली छात्र छात्राओं में वैक्सीन लगवाने के प्रति गज़ब का जोश नज़र आया।

प्रधानाचार्य तिलक राज ने सभी बच्चों और अभिवावकों को टीकाकरण में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने और अपने आस पास के लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए जागरूक किया।

इस मौके पर स्कूल स्टाफ के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कमल सिंह ,प्रदीप कुमार ,कुलदीप शास्त्री ,प्रोमिला ,सुनील कुमार स्वास्थ्य विभाग अधिकारी नरेश कुमारी हैल्थ वर्कर ,सन्तोष कुमारी हैल्थ वर्कर ,कमलेश कुमारी आशा वर्कर, तृप्ता देवी आशा वर्कर,कविता पठानियां कम्युनिटी हैल्थ ओपिसर आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...