*शाहपुर उपमंडल के स्कूलों में छात्रों को मानवाधिकारों के बारे में किया जागरूक*

--Advertisement--

Image

रैत:नीतीश

शाहपुर उपमंडल के तहत लगते स्कूलों में विद्यालय के अध्यापकों व द्रोणाचार्य के प्रशिक्षु शिक्षकों ने  विश्व मानवाधिकार दिवस पर स्कूली बच्चों को जागरूक किया।

*शाहपुर स्कूल में मानवाधिकार दिवस पर पढ़ाया अधिकारों का पाठ*

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शाहपुर में विश्व मानवाधिकार दिवस प्रधानाचार्य अनिल जरियाल की अध्यक्षता में मनाया गया।जिसमें द्रोणाचार्य महाविद्यालय के प्रशिक्षु शिक्षकों  के साथ विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने छात्र छात्राओं को अधिकारों के बारे जागरूक किया। प्रधानाचार्य ने  छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि मानवाधिकार दिवस अधिकारों के प्रति सजग रहने का दिन है। मनुष्य को अपने अधिकारों की जानकारी अवश्य होनी चाहिए। जिससे वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रह सकें।उन्होंने कहा कि हमें इस दिवस पर शपथ लेनी चाहिए। हम किसी के अधिकारों का हनन नहीं करेंगे तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहेंगे।

शाहपुर:मानवाधिकारो के बारे में बताते हुए

*रैत स्कूल मानवाधिकार दिवस मनाया, दी शहीद सीडीएस विपिन रावत सहित अन्य जवानों को श्रद्धांजलि*
रैत
विश्व  मानवाधिकार दिवस पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में मनाया गया। जिसमे द्रोणाचार्य महाविद्यालय के प्रशिक्षु छात्रों के साथ विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चो संविधान में दिए गए मानवाधिकारों से अवगत करवाया । साथ ही  अंत में शहीद सीडीएस विपिन रावत सहित अन्य जवानों की शहादत पर मौन रखा गया।

Celebration of world human right day At Rait सीडीएस विपिन रावत व अन्य जवानों की शहादत पर रखा दो मिनट का मौन

*सिहंवा स्कूल में मनाया विश्व मानवाधिकार दिवस।*

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहंवा में  बीएड का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे  छात्रों व विद्यालय के अध्यापकों ने मानवाधिकारों के बारे में चर्चा की।

सिहंवा स्कूल में भाषण द्वारा बच्चों को मानवाधिकारों के बारे में बताते हुए

*दुरगेला स्कूल में मानवाधिकारों का पढ़ाया पाठ*
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दुरगेला में विश्व मानवाधिकार दिवस पर  स्कूल में  पेंटिंग प्रतियोगिता व भाषण प्रतियोगिता  का आयोजन हुआ।जिसमें स्कूली बच्चों ने अपने अधिकारों में जाना।

*चड़ी स्कूल पेंटिग बना मानवाधिकारों का दिया सन्देश*

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में पेंटिंग बनाकर बच्चों ने विश्व मानवाधिकार पर अपने अधिकारों के बारे में जाना।वहीं द्रोणाचार्य महाविद्यालय के प्रशिक्षु शिक्षकों ने अपनी भूमिका अदा की।विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बच्चों को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक किया।

*लदवाड़ा स्कूल में मानवाधिकार दिवस पर विस्तृत चर्चा*

लदवाड़ा स्कूल में विश्व मानवाधिकार दिवस पर  स्कूली बच्चों में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

नेरटी स्कूल में प्रशिक्षु शिक्षकों सहित विद्यालय के शिक्षकों ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक।

इस मौके पर विद्यालयों के समस्त शिक्षक,छात्र व प्रशिक्षु छात्र मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...