कोटला:भाली स्कूल में छात्रों को मानवाधिकारों के बारे में किया जागरूक।

--Advertisement--

Image

कोटला, स्वयम

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भाली में विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया lसाथ ही तमिलनाडु में शहीद जाबांज जरनल सहित अन्य सैनिकों को श्रद्धांजलि दी । इस अवसर पर प्रधानाचार्य राकेश सपेहिया ने कहा कि मानवाधिकार मनुष्य के वे मूलभूत सार्वभौमिक अधिकार हैं, जिनसे मनुष्य को नस्ल, जाति, राष्ट्रीयता, धर्म, लिंग आदि किसी भी दूसरे कारक के आधार पर वंचित नहीं किया जा सकताl वहीं द्रोणाचार्य महाविद्यालय से आए हुए प्रशिक्षु छात्रों, व विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को मानव अधिकारों के बारे में अवगत करवाया। प्रशिक्षु छात्र निर्मल ने बच्चों को भाषण द्वारा बताया कि संयुक्त राष्ट्रसंघ की ओर से प्रति वर्ष 10 दिसंबर को मानव अधिकार दिवस मनाया जाता है। सन् 1945 में अपनी स्थापना के समय से ही संयुक्त राष्ट्रसंघ ने मानव अधिकारों की अभिवृद्धि एवं संरक्षण के लिए प्रयास आरंभ किए। इसके मद्देनजर मानव अधिकार आयोग ने अधिकारों की एक विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की जिसे संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 दिसंबर, 1948 को स्वीकार किया। इस अवसर पर प्रधानचार्य राकेश सपेहिया, मान सिंह,अंजू कुमारी,जगमोहन पठानिया, मोनिका शर्मा,कुलदीप कुमार,विजय राणा सहित समस्त अध्यापक ,प्रशिक्षु छात्र व स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...