धर्मशाला: डाढ़ में कच्चे मकान को लगी आग, लाखों का नुकसान

--Advertisement--

Image

धर्मशाला-राजीव जस्वाल

श्री चामुंडा नंदीकेश्वर धाम के साथ लगते गांव डाढ़ में वीरवार देर रात तीन बजे रत्नी देवी व महेंद्र सिंह के मकान में बनी दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई, जिसमें मकान जल गया । आसपास के लोगों ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की परंतु मकान कच्चा व लकड़ी का होने के कारण कुछ ही घंटों में जल गया। गांववासियों ने इसकी सूचना स्थानीय प्रधान प्रवीण कुमार को दी।

प्रधान ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर रत्नी देवी व महेंद्र सिंह को सांत्‍वना दी तथा इस बारे में हल्का पटवारी व पालमपुर पुलिस थाना में इसकी सूचना दी। सुबह मौके पर पुलिस की मौजूदगी में हल्का पटवारी स्थानीय प्रधान प्रवीण कुमार पहुंचे और उन्होंने मकान का आकलन किया जिसमें लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान पाया गया।

वहीं स्थानीय प्रधान प्रवीण कुमार व गांववासियों ने कांगड़ा प्रशासन व सरकार से मांग की है कि इस गरीब परिवार की ज्यादा से ज्यादा मदद की जाए, ताकि यह अपना मकान दोबारा बना सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...