डंगे के निर्माण में जुटे मजदूरों पर गिरा मलबा, एक की मौत, दो घायल

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

शिमला ग्रामीण के बसंतपुर ब्लाक में शुक्रवार दोपहर सड़क किनारे डंगे के निर्माण में जुटे मजदूरों पर मलबा गिर गया। इससे एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल (आइजीएमसी) शिमला में दाखिल करवाया गया है। मतृक मजदूर की पहचान भगत राम पुत्र हरिराम निवासी गांव कढारघाट के रूप में हुई है जबकि घायल मजदूर डोमैहर पंचायत के रहने वाले हैं।

बसंतपुर के सवाक्यार के डीजी ब्यार रोड भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र है। यहां अकसर मलबा गिरता रहता है। आजकल सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) सड़क किनारे डंगे का निर्माण करवा रहा था ताकि भूस्खलन को रोका जा सके। इस दौरान काम में जुटे मजदूरों पर मलबा गिर गया।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घायल मजदूरों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है। उन्होंने जिला प्रशासन से मारे गए भगत राम के स्वजन को आर्थिक मदद देने व घायल मजदूरों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...