27 पंचायतों के समाजसेवी किए गए सम्मानित

--Advertisement--

Image

बनीखेत- भूषण गुरुंग

बनीखेत में चंबा जिला की समाज सेवी संस्था आवाज व मिशन एजुकेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किए गए एक सम्मान समारोह में क्षेत्र की 27 पंचायतों के लोगों को डलहौजी में राजकीय महाविद्यालय खुलवाने के लिए किए गए प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया।

इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एल आर ठाकुर सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में रितु कौशिक महिला समाज सेवी दिल्ली, सुभाष साहिल प्रसिद्ध कवि व पूर्व जिला परिषद उदयपुर वार्ड, युद्धवीर टंडन युवा शिक्षक एवं साहित्यकार, मनोज जसरोटिया सेवा भारती सचिव चंबा, जैसी राम सेवानिवृत्त कैप्टन भारतीय सेना, कमल सिंह जसवाल निरीक्षक सहकारी सभा ने विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम में बतौर मंच संचालक जगजीत आजाद ने भूमिका निभाई।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के द्वारा हाल ही में डलहौजी क्षेत्र को दिए गए राजकीय महाविद्यालय के उपहार का आभार व्यक्त करना रहा। मिशन एजुकेशन संस्था के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 4 वर्षों से संस्था के द्वारा जमीनी स्तर पर संघर्ष करके इस महाविद्यालय की सौगात को हासिल करने के लिए प्रयास किए।

इसी संबंध में अधिक जानकारी देते हुए संस्था के सचिव ओम आजाद ने बताया कि 27 पंचायतों के पंचायत प्रस्तावों को एकत्रित करके मुख्यमंत्री तक पहुंचाया गया जिसके परिणाम स्वरुप यह महाविद्यालय की सौगात क्षेत्र को हासिल हुई है। इस संघर्ष में सहयोग करने वाले प्रत्येक समाजसेवी का सम्मान करने के लिए इस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सभी को प्रशस्ति पत्र के माध्यम से उनके दिए गए सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एल आर ठाकुर ने संस्था के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार मात्र 5 व्यक्तियों से शुरू हुई है संस्था आज इस मुकाम तक पहुंची है। इस अवसर पर सभी विशिष्ट अतिथियों ने मुख्य अतिथि सहित अपने विचार प्रकट किए।

संस्था मिशन एजुकेशन के द्वारा इस संकल्प के पूर्ण होने पर तपोवन में जाकर मुख्यमंत्री महोदय का आभार व्यक्त करने का फैसला लिया गया इसके साथ ही सभी ने सर्व सहमति से यह प्रस्ताव पारित किया कि आने वाले समय में संस्था का दूसरा प्रमुख लक्ष्य इस क्षेत्र में एक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण करना रहेगा ताकि क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दर-दर भटकना न पड़े और कीमती जिंदगी को समय रहते बचाया जा सके।

इस कार्यक्रम में लगभग साठ के करीब लोगों ने हिस्सा लिया जो कि क्षेत्र की अलग-अलग पंचायतों व जिला के अलग-अलग क्षेत्रों से आए थे। कार्यक्रम में रतन चंद, दिनेश शर्मा ,शकील मोहम्मद, फिरोज कुमार रोज ,धीरज शर्मा ,उत्तम, उत्तम शास्त्री, पवन जसवाल श्याम अजनबी, दीपक भगवालिया , राम चंद आज़ाद, पवन ठाकुर, संजय गुलेरिया, नीरज अरोड़ा,संजीव कुमार, मनोज अत्री, ठाकुर रंजीत सिंह, अनिल शर्मा, शिवम ठाकुर, राजेश अबरोल्, गुरचरण सिंह,रवि ठाकुर, उपजीत सूर्यवंशी व भार्गव शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अमरीका जंग रोकने को तैयार, ईरान का इनकार

48 घंटे वाले अल्टीमेटम से पलटे ट्रंप, अब पांच...

33 परिवारों को मिलेंगे 20 करोड़, कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार में सरकार ने अवैध कब्जाधारियों को दी राहत

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश की बड़ी एवं महत्त्वाकांक्षी परियोजना कांगड़ा...

गपां दा बनाना कड़ाह त घियो कजो घट पाना : त्रिलोक कपूर

हिमखबर डेस्क  भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने सुक्खू...