अवैध संबंधों के कारण हुई युवक की हत्या मामले में पिता की शिकायत के बाद पति और पत्नी हिरासत में

--Advertisement--

Image

मंडी-नरेश कुमार

मण्डी सरकाघाट समैला के अन्तर्गत आने वाली पंचायत में किरहन गांव के युवक की हत्या के मामले में पुलिस के द्वारा पति और पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ब्यान में युवक के पिता के द्वारा इन पर शक जताया गया था। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है।

इनको सोमवार में कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लेने की बकालत पुलिस करेगी। पूछताछ के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। इस बात की पुष्टि डीएसपी ‌सरकाघाट तिलक राज ने की है। बता दें कि शनिवार को गांव किरहन के राज कमल 36 साल पुत्र धनी राम का शव घर से थोड़ी दूर शिव मंदिर के पास खेत में मिला था।

पुलिस ने इसे कब्जे में लिया था और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सरकाघाट भेजा गया था। पुलिस के मुताबिक युवक के शरीर पर कोई निशान नहीं है और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसके गले को पीछे की तरफ से किसी ने दबाया है। इन सभी बातों का पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लगेगा।

बताया यह भी जा रहा है कि यह मामला अवैध संबंध का है और इसी के चलते युवक की हत्या हुई है। ड़ीएसपी सरकाघाट तिलक राज शांडिल्य ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले में छानबीन जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...