सास-ससुर ने नवविवाहिता को दहेज के लिए घर से निकाला

--Advertisement--

Image

सरकाघाट- नरेश कुमार

पुलिस थाना सरकाघाट में 26 वर्षीय नवविवाहिता ने सास, ससुर, पति और ननंद पर उसके साथ दहेज के लिए मारपीट करने और घर से निकालने की शिकायत की है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे घर से निकाल दिया और पति जो दिल्ली में नौकरी करता है उसने भी अपना मोबाइल बंद कर दिया।

पुलिस को दी शिकायत में मनीषा देवी ने आरोप लगाया कि उसका विवाह कुछ समय पहले मनीष शर्मा पुत्र प्रेम राज निवासी राजा का तालाब फतेहपुर के साथ हुआ था। शादी के दस 15 दिन के बाद ही उसके ससुर, प्रेम राज, सास कांता देवी, ननद बबीता देवी और सविता उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।

आरोप लगाया कि सास व ससुर उसे दहेज में पांच लाख रुपये और वाशिंग मशीन न लाने को लेकर अक्सर उसके साथ मारपीट करते और कमरे में बंद कर देते थे। मेरे पति जो दिल्ली में नौकरी करते हैं वह जुलाई में दिल्ली साथ ले गए थे, वहां अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती की, जब मैंने मना किया तो वहां भी दहेज का नाम लेकर मारपीट की गई। वहां भी उनकी दूसरी ननद ने भी उनको प्रताड़ित किया।

इसके बाद जब वह वापस आई तो सास ने उसको घर से निकालकर पैसे लाने के लिए कहा। जब उसने मायके पक्ष में यह बात बताई तो उन्होंने स्थानीय पंचायत से संपर्क किया। इसके बाद उनकी सास ने घर में ताला लगा दिया और पिटाई की। साथ ही पति ने भी अपना मोबाइल बंद कर दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी शादी में दिए जेवरात व दस्तावेज भी रख लिए हैं, जिसका गलत उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस से न्याय की मांग की है। डीएसपी तिलक ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, सास ससुर को थाने तलब किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...