रेस्‍ट हाउस का कमरा न खोलने पर पीट डाला पीडब्लयूडी का चौकीदार

--Advertisement--

Image

सरकाघाट- नरेश कुमार 

लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में कमरा न खोलने पर दो युवकों ने वहां तैनात चौकीदार को पीट डाला। चौकीदार को मारपीट के कारण चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों युवाओं को थाने तलब किया है।

शनिवार को धर्मपुर के रियूर में स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में तैनात चौकीदार रमेश कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शनिवार रात को जब वह ड्यूटी पर था तो बसंत सिंह निवासी धर्मपुर और अशोक कुमार निवासी कलशवाई रात को करीब आठ बजे विश्राम गृह में आए और कमरा खोलने के लिए कहने लगे।

जब चौकीदार ने उनको पूछा कि उनकी बुकिंग है या नहीं तो उन्होंने मना किया। इस पर उसने कमरा खोलने से इन्‍कार कर दिया। दोनों युवक नशे में थे और इस बीच दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में रमेश कुमार को चोटें आई हैं।

वहीं मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को थाने तलब किया है। डीएसपी सरकाघाट तिलक ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

वहीं विभाग के अधिकारियों ने कहा बिना बुकिंग किसी को भी कमरा नहीं दिया जा सकता। मारपीट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...