जो रात को आसमान से गुजरी और जनता हैरत में पड़ गई थी आखिर यह थी वो चीज

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

शुक्रवार को आसमान में एक अद्धभुत नज़ारा देखने को मिला। दरअसल, यहां शाम के समय आसमान में चमकती रहस्यमय रोशनी की एक कतार देखने को मिली जिसे लोगों ने वीडियो में कैद कर लिया। वहीं यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बता दें कि शाम सात बजे से कुछ देर पहले यह रोशनी आसमान में दिखाई दी। एक स्थानीय निवासी ने कहा कि हमने चमकती रोशनी वाली तेज गति की कोई चीज देखी, यह बिल्कुल ट्रेन की तरह दिख रहा था। रोशनी बहुत चमकदार और सफेद थी। लोगों ने बताया कि पूरे पांच मिनट तक यह चीज आसमान में दिखी और फिर गायब हो गई।

जानकारी के मुताबिक, भारत के अलावा दुनिया के कई देशों में रोशनी की यह कतार देखने को मिली। बता दें कि आसमान में चमकती लकीर पंजाब में अमृतसर, पठानकोट एरिया के अलावा जम्मू में भी नजर आई। वहीं, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लोगों को शांति बनाए रखने के लिए कहा। जम्मू जोन के ADG पुलिस मुकेश सिंह ने बताया कि यह स्टार लिंक सैटेलाइट है, जो भारत के ऊपर से गुजरा है।

क्या है यह रहस्यमय रोशनी?

जम्मू जोन के ADG पुलिस मुकेश सिंह ने बताया कि यह स्टार लिंक सैटेलाइट है, जो भारत के ऊपर से गुजरा है। बता दें कि एलन मस्क की कंपनी पूरे विश्व में सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट की सुविधा देने जा रही है। यह काम उनकी कंपनी स्टार लिंक कर रही है। इसके लिए कई सैटेलाइट उन्होंने अंतरिक्ष में पहुंचाए हैं। अभी कई और सैटेलाइट भेजने की तैयारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...