नगरोटा में नहीं थम रहीं दुकानों में आगजनी की घटनाएं, महिंद्र बैग हाउस में लगी आग,लाखों की सम्पत्ति जल कर राख

--Advertisement--

Image

नगरोटा बगवां-राजीव जस्वाल

नगरोटा बगवां में दुकानों के जलने का क्रम थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। पिछले दो माह में नगरोटा बगवां की दुकानों में आगजनी की तीसरी घटना हुई है। अभी पिछले सप्ताह ही पुलिस ने नगरोटा की एक हार्डवेयर दुकान में आग लगने की गुत्थी सुलझाई है तो शुक्रवार देर रात एक ओर वारदात हो गई। जिससे यहां के लोगों मे डर का माहौल बन गया है। लोग अपनी दुकानों को लेकर बहुत चिंतित है।

बाजार में प्रसिद्ध प्राचीन हनुमान मंदिर के साथ लगती एक दुकान महिंद्र बैग हाउस की शुक्रवार देर रात लगी आग से लाखों रुपये की सम्पत्ति जल कर राख हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब एक बजे आसपास के स्थानीय लोगों ने अग्निशमन व दुकान मालिक को इसकी सूचना दी।

अग्निशमन नगरोटा बगवां ने तुरंत मौके पर पहुंचकर करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसी के साथ लगती कॉस्मेटिक की दुकान काफी नुकसान हुआ है और साथ में लगता एक खाने का ढाबा है जिसका स्थानीय लोगों ने शटर तोड़कर उस दुकान के सिलेंडर बाहर निकाला, नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।

इस भयानक आग पर काबू पाने के लिए धर्मशाला और कांगड़ा की गाड़ियां की भी मदद ली। लगभग दो ढाई घंटों के बाद आग पर काबू पाया लिया गया। दुकान के मालिक के अनुसार उसका नुकसान लाखों में है। डीएसपी सुनील राणा कांगड़ा समेत, एसडीएम नगरोटा बगवां,धर्मशाला की फारेंसिंग टीम, नगरोटा बगवां पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...