पिछले 5 दिनों से टूल डाउन स्ट्राइक पर बैठे एचआरटीसी पीस मील वर्कर्स, सरकार के प्रति गहरा रोष 

--Advertisement--

Image

ज्वाली- अनिल छांगू

पिछले 5 दिनों से टूल डाउन स्ट्राइक पर बैठे एचआरटीसी पीस मील वर्कर्स में सरकार के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। पठानकोट स्थित वर्कशॉप में हड़ताल पर बैठे एचआरटीसी पीस मील वर्कर्स यूनियन के प्रधान रघुवीर सिंह पठानिया सहित कर्मचारी सूरज सिंह ,कमल सिंह ,राजेश कुमार, सौरभ कुमार ,मनोज कुमार , प्रेम सिंह ,पिंकू रामगढ़िया ,रजत कुमार, रवि कुमार ने अपनी नियुक्ति को लेकर सरकार से अनुबंध की मांग कर रहे हैं।

एचआरटीसी पीस मील वर्कर यूनियन प्रधान रघुवीर सिंह पठानिया ने बताया कि पिछले पांच दिनों से पीस मील कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार इनकी कोई सुध नही ले रही। इन्होंने कहा कि जेसीसी बैठक में भी इनके बारे में कोई घोषणा नही की।

उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर एचआरटीसी के सभी कर्मचारियों ने समर्थन दिया है और मांगों को जायज ठहराया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार इनकी मांगों पर गौर नही करती है तो इनका आंदोलन और उग्र रूप लेगा।

पठानियां ने कहा कि अगर सरकार जल्द इन्हें अनुबंध के दायरे में नही लाती को प्रदेश कार्यसमिति के साथ मिलकर रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नही मानती है, तब तक यह लोग यंही पर रहेंगे, काम नही करेंगे और हम अपना हक लेकर रहेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...