अटकलों के गर्म बाजार में सुलजी रैत में मिले शव की गुथी

--Advertisement--

Image

नाक के ऊपर का हिस्सा कुचला; आधार कार्ड से शिनाख्त, गाड़ी की टक्कर से मौत की आशंका

रैत- नितिश पठानियां

गुरुवार करीब मध्य रात्रि को एक व्यक्ति का शव राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर रैत में पाया गया, जिसकी सूचना किसी ने दूरभाष पर शाहपुर पुलिस को दी सूचना मिलते ही एएसआई अश्विनी कुमार अपनी टीम सहित घटनास्थल को रवाना हो गए तथा उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत के सामने एक व्यक्ति का शव सड़क के मध्य सफेद कपड़ा से ढका पाया। मौके पर काफी स्थानीय लोग इकठा थे, जिनसे पूछताछ की तो उन्होंने दुर्घटना बारे अनभिज्ञता जाहिर की।

पुलिस ने मौके पर पड़े शव का गहनता से निरीक्षण किया, तो मृतक की नाक से ऊपर का हिस्सा कुचला पाया गया तथा जेब से एक आधार कार्ड बरामद हुआ, जिसके आधार पर मृतक की पहचान कुलदीप कुमार पुत्र ईश्वर दास निवासी गांव डाकघर मझैरना तहसील बैजनाथ जिला कांगड़ा के रूप में हुई तथा जिसकी आयु 52 साल पाई गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु जोनल हास्पिटल धर्मशाला भेजा दिया।

पुलिस थाना प्रभारी शाहपुर त्रिलोचन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया में यह मामला किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से होने का लग रहा है, फिर भी पुलिस सभी पहलुओं पर गौर कर रही है तथा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल पुलिस भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

अटकलों का बाजार गर्म

हालांकि इतनी रात गए बैजनाथ के व्यक्ति का शव रैत में मिलना काफी अटकलों को हवा दे रहा है। लोगों में यह चर्चा है कि उक्त व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है, तो उक्त व्यक्ति इतनी रात गए पैदल वहां क्या कर रहा था, क्योंकि घटनास्थल पर कोई भी अज्ञात वाहन मौजूद नहीं था या फिर किसी अपने ने घटना को अंजाम दिया होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...