चढ़ाई पर अनियंत्रित होने से पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गूरुंग

चम्बा-सिल्लाघ्राट मार्ग पर एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए मैडीकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा पहुंचाया गया। यहां पर उसका उपचार चल रहा है।

शुक्रवार को पिकअप एच.पी. 67-3226 सिल्लाघ्राट की तरफ जा रही थी। जब यह गाड़ी जडेरा के निकट पहुंची तो चढ़ाई पर आगे से एक बाइक आ गई। बाइक को पास देते समय चढ़ाई पर पिकअप को ब्रैक नहीं लग पाई और यह बैक हो गई। इसके बाद अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में साहिल व बशीर को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें पी.एच.सी. जडेरा में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है जबकि महोमू को पैर व टांग में गहरी चोटें आने के कारण उसे मैडीकल कालेज चम्बा पहुंचाया गया। यहां पर दाखिल कर लिया है और उपचार चल रहा है।

एस.पी. अरूल कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...