हमीरपुर: आसमान में रॉकेट की तरह दिखी अजीबोगरीब रहस्यमई चीज

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- ब्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में शुक्रवार रात को आसमान में रॉकेट की तरह कोई चीज चलती हुई दिखाई दी। एक तरह की इस खगोलीय घटना को सैकड़ों लोगों ने अपनी आंखों से देखा। कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लग पड़े। हर कोई एक दूसरे को पूछ रहा था कि यह क्या हो सकता है।

ऐसा माना जा रहा है कि यह भारतीय सेना का कोई युद्धाभ्यास हो सकता है। क्योंकि चार दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस भी है। इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय सेना की यह कोई रिहर्सल हो सकती है।

उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि इस बारे में भारतीय सेना की पश्चिमी कमान से बात की गई है। आसमान में रॉकेट की तरह चलने वाली यह क्या चीज हो सकती है, इस बारे में शीघ्र पता लगाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...