बैड पर रखे मोबाइल में लगी आग, कंबल, बैडशीट व गद्दे जले

--Advertisement--

Image

सोलन- जीवन वर्मा

आपका स्मार्ट फोन कितना खतरनाक हो सकता है, इसका अंदाजा वही लगा सकता है जिस पर यह बीती हो। सोलन शहर के साथ लगते शमलेच गांव के विभु बनाल (अधिवक्ता) ने घर में बैड पर रखे अपने स्मार्ट फोन में आग लगते देखी तो उनके होश उड़ गए। मोबाइल लावे की तरह पिघल गया और कंबल, बैडशीट व गद्दे भी जल गए। गनीमत यह रही कि समय रहते आग को बुझा दिया नहीं तो काफी नुक्सान हो सकता था।

विभु बनाल ने बताया कि उन्होंने 6 माह पहले ही करीब 18 हजार रुपए में शाओमी रैडमी नोट 8 प्रो मोबाइल खरीदा था। शाम को जब वह घर पहुंचे तो मोबाइल कमरे में बैड पर रखा और खाना खाने दूसरे कमरे में चले गए। जब परिवार के सदस्यों ने कमरे से धुआं निकलते देखा तो कुछ समझ नहीं आया। जब दरवाजा खोलकर देखा तो मोबाइल लावे की तरह पिघल रहा था और इससे बैडशीट, कंबल और गद्दे में आग लग गई थी।

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों में देश के अन्य स्थानों पर भी इसी कंपनी के मोबाइल जलने की घटनाएं हुई हैं। इसके बाद भी गुणवत्ता पर कोई ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने कंपनी से इस नुक्सान की भरपाई करने की मांग की है। वह इसकी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करवाएंगे और कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...