आग का कहर, चार मकान जलकर खाक

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला आग के कहर ने चार मकानों को जलाकर खाक कर दिया। हालांकि इस घटना किसी प्रकार की जानी नुकसान की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। घटना बीती रात चौपाल के कुपवी ग्राम पंचायत घारचांदना के गांव शराड़ में हुआ। रात करीब आठ बजे सबसे पहले दुला राम के मकान में आग लगी इसके बाद आग ने साथ तीन अन्य मकानों को भी चपेट में ले लिया।

दुला राम व गूजी देवी इन्हीं मकानों में रह रहे थे, जबकि जोभ राम व सही राम नए बने मकान में रह रहे थे। पुलिस व अग्निशमन दल रात को ही मौके पर पहुंच गए थे। जब तक चौपाल से अग्निशमन दल घारचांदना पहुंचा तब तक सभी मकान लगभग जल चुके थे। अग्निशमन दल द्वारा बाद में आग पर काबू पा लिया गया,पर तब तक सब राख हो चुका था।

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है, पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। इस अग्निकांड में दुला राम पुत्र रति राम गांव शराड़ डाकघर घारचांदना तहसील कुपवी जिला शिमला, जोभी राम पुत्र किरछु राम, सही राम पुत्र किरछु राम व गूंजी देवी पत्नी बदरी राम के मकान जलकर राख हुए हैं। प्रशासन की टीम अग्निकांड से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए रवाना हो गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...