प्रदेश में बारिश की बौछारों से होगी दिसंबर की शुरुआत

--Advertisement--

Image

2 दिसंबर को मध्यपर्वतीय क्षेत्रों में अलर्ट, बारिश व बर्फबारी से किसानों को राहत, ठंड का प्रकोप जारी

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में दिसंबर माह की शुरूआत बारिश की बौछारों के साथ होगी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला का पूर्वानुमान है कि पहली दिसंबर को प्रदेश के मध्यम पर्वतीय एवं निचले इलाकों में बारिश की बौछारों के आसार है, जबिक 2 दिसंबर को प्रदेश के मध्यम पर्वतीय क्षेत्रों येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इस दौरान प्रदेश में बारिश की बौछारों के साथ आंधी व बिजली कड़कने के आसार है। दिसंबर में बारिश व बर्फबारी से किसानों व बागवानों को राहत मिलने के आसार है। नवंबर माह में बारिश न होने के कारण किसानों व बागवानों को परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा था। सूखे के कारण फसलों पर प्रभाव पड़ रहा था। हालांकि अच्छी बात यह रही कि इस बार प्रदेश में पाला नहीं गिरा है।

ऐसे में किसानों बागवानों के इससे काफी हद तक राहत मिली है। हालांकि पिछले एक महीने से प्रदेश में बारिश व बर्फबारी नहीं हुई हैं, लेकिन प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी है। दिन में धूप खिलने से मौसम जहां सुहावना बना रहता है, तो वहीं रात के समय कंपकपाती सर्दी शुरू हो जाती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...