हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला कांगड़ा अध्यक्ष अजय खट्टा ने किया सरकार के फैसले का स्वागतम्

--Advertisement--

Image

कांगड़ा- राजीव जसवाल 

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला काँगड़ा के प्रधान अजय खट्टा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दरियादिली दिखाई और कर्मचारियों की लम्बित मांगो का आज निपटारा किया। अजय खट्टा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कर्मचारियों के हक में फैसला लेकर कर्मचारियों का सहयोग किया है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखो कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक में सीएम जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार की ओर से कर्मचारियों को पहली जनवरी 2016 से नए वेतनमान देने की घोषणा की है। जबकि जनवरी 2022 का संशोधित वेतनमान फरवरी महीने से दिया जाएगा।

इस नए वेतनमान से कर्मचारियों को 3 से 15 हजार तक का लाभ होगा। अनुबंध कार्यकाल 3 से घटाकर 2 साल करने की भी घोषणा जयराम ठाकुर ने की है। इसमें करीब 6 हजार करोड़ रुपये वित्तीय खर्च आएगा। दैनिक वेतन भोगी बनने के लिए भी अवधि एक साल कम करने की घोषणा जयराम सरकार ने की है।

नई पेंशन स्कीम में मृत्यु होने पर आश्रितों को पेंशन का लाभ 15-5-2003 से मिलेगा।JCC की बैठक में सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जबसे अस्तित्व में आया है तभी से यहां कर्मचारियों व अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रदेश ने प्रगति के अनेक ऐसे आयाम स्थापित किए है जो कर्मचारियों के सहयोग के बिना संभव नहीं थे।

देश भर में अगर कर्मचारियों की संख्या देखी जाएं तो हिमाचल में सबसे ज्यादा कर्मचारी हैं।उन्होंने कहा कि कोविड से प्रदेश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। इस मुश्किल दौर से राज्य को बाहर निकालने के लिए केंद्रित होकर काम करने की आवश्यकता है।

सरकार जितनी मर्जी अच्छी योजनाएं बना लें लेकिन जब तक योजनाएं धरातल पर न उतरे कोई लाभ नहीं होता और धरातल पर योजनाओं और नीतियों को पहुंचाने का काम कर्मचारी ही करते है। सरकार के 3 साल 11 महीने के कार्यकाल की सभी नीतियों को धरातल पर उतारने को लेकर कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला काँगड़ा के प्रधान अजय खट्टा ने प्रदेश सरकार के इस फैसले पर प्रदेश के सभी लाभान्वित कर्मचारियों को बधाई दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...