जलशक्ति विभाग में साक्षात्कार पहली दिसंबर से

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार 

जलशक्ति विभाग के मंडी मंडल के अधिशासी अभियंता विवेक हाजरी ने बताया कि मंडी मंडल के तहत आने वाले क्षेत्र व पंचायतों में पैरा पंप चालक, पैरा फिटर और मल्टीपर्पज वर्कर की भर्ती के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2021 से आरंभ होगी।

साक्षात्कार जल शक्ति मंडल मंडी कार्यालय में प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक लिए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने उक्त पदों के लिए आवेदन किया है वे नाम के अक्षरों की अंग्रेजी वर्णमाला के अनुसार निर्धारित तिथियों पर मंडी मंडल कार्यालय में अपने सभी मूल दस्तावेजों सहित पहुंचना सुनिश्चित करें।

उन्होंने आग्रह किया कि पैरा फिटर के लिए अंग्रेजी वर्णमाला के ‘ए से जेड’ तक अक्षर से आरंभ नाम वाले पहली दिसंबर को, पैरा पंप चालक ‘ए से एम’ से शुरू नाम वाले 2 दिसंबर, ‘एन से जेड’ अक्षर से आरंभ नाम वाले 3 दिसंबर को, मल्टी पर्पज वर्कर के लिए ‘ए से डी’ तक अक्षर से आरंभ नाम वाले 4 दिसंबर को, ‘ई से के’ 6 दिसंबर को, ‘एल से ओ’ 7 दिसंबर, ‘पी से आर’ 8 दिसंबर और ‘एस से जेड’ अक्षर से आरंभ नाम वाले 9 दिसंबर को मंडी मंडल कार्यालय में निर्धारित समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...