जसवां परागपुर के अंतर्गत सड़क निर्माण के लिये बलियाना लम्बर बस्ती से सुकेड के लिए लोगों ने दान दी भूमि 

--Advertisement--

Image

परागपुर- आशीष कुमार

जसवा परागपुर के अंर्तगत बलियाना से लम्बर बस्ती से सुकेड ओर मंदवाडा कडोल से वाया चनोरिया बस्ती व बाबा ब्लोटु मंदिर से डडारी सड़क निमार्ण के लिए लोगो ने अपनी बेशकीमती भूमि दान की है ।

भूमि दान करने वालो में गांव सुकेड से बलदेव सिंह पुत्र गोपाल सिंह ,मनोहर लाल पुत्र भहलू राम,कुलदीप सिंह पुत्र लोंगू राम निवासी नलसुहा ,कर्मवीर सिंह (सुनहेत)पुत्र भाग सिंह , जसवंत सिंह निवासी नलसुहा प्रीतम सिंह पुत्र भलथु राम निवासी सुकेड ने उपतहसील परागपुर में नायब तहसीलदार नाजिर हुसैन के समक्ष अपने दान पत्र पेश कर लोक निर्माण विभाग के नाम दान कर दी ।

तहसीलदार नाजिर हुसैन देर शाम करीब 6 बजे तक कार्यालय में कार्यो का निपटारा किया । इस मौके पर पुर्व ब्लाक अध्य्क्ष व डॉक्यूमेंट राइटर कमलेश शर्मा ने मुफ्त में दानपत्र सेवा दानवीरों को उपलब्ध करवाई ।

उपरोक्त व्यक्तियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जमीन दान करने से गाँव के लोगो ओर समस्त जनता का भला होगा ओर समस्त क्षेत्र जो है परिवहन सुबिधा से भी जुड़ेगा जिससे स्वास्थ सुविधा भी सुदृढ़ होगी ।।

इस मौके पर वार्ड मेंबर सुकेड से दीपक कुमार, पवन कुमार संसार सिंह व होशियार सिंह जी जगदीश चन्द जी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

केदारनाथ धाम को हिमाचल से मिला बड़ा तोहफा, समाजसेवी महेन्द्र शर्मा ने दान में दिए 1 करोड़ रुपए

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव बढेड़ा राजपूतां...

BTech से लेकर MBA तक…HPTU ने जारी की परीक्षाओं की संभावित तिथियां, जानें कब से शुरू होंगे पेपर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मई माह...

नशा तस्करी का भंडाफोड़, हरियाणा रोडवेज की बस में सवार युवक चरस के साथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को...