2022 में कांग्रेस सरकार आते है बदल दी जाएगी शाहपुर हल्के की तस्वीर

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

विधानसभा शाहपुर क्षेत्र के भतल्ला पंचायत के डल पंचायत में ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में जन जागरण अभियान के तहत भतल्ला पंचायत की जनता को बढ़ती महंगाई ,बेरोजगारी ,किसान – बागवान एवं समग्र समाज के उत्पीड़न के विरुद्ध लोगों को जागरूक किया।

पठानिया ने कहा कि 2022 में कांग्रेस सरकार आते है बदल दी जाएगी शाहपुर हल्के की तस्वीर । पठानिया ने कहा कि इस बक्त शाहपुर की जनता चारों तरफ से परेशान है। चाहे महँगाई हो,चाहे बढ़ती बिरोजगारी हो,चाहे किसानों की समस्या हो, चाहे लड़खड़ाती कानून ब्यवस्था हो,चाहे महिलाओं के सम्मान की बात हो कांग्रेस पार्टी से बिधायक बनने के बाद इन कार्यो को मजबूती देने पर काम होगा और शाहपुर हल्के की जनता को उसका हक दिलवाया जाएगा और मूलभूत सुविधाओं से बंचित नही रहना पड़ेगा।

पठानिया ने कहा कि बिरोजगार युवाओं को रोजगार तलाश कर उपलब्ध करवाया जाएगा और विकास की गाथा गाई जाएगी ।ओर ऐसे विकास कार्यों को अंजाम दिया जाएगा जिससे विधानसभा शाहपुर हल्के की जनता अपने आप में फक्र महसूस करेंगी।

मौजूदा सरकार ने जनता से महँगाई को कम करने ,विरोजगारो को रोजगार देने पर,महिलाओं को मजबूती देने के नाम पर,किसानों को आत्म निर्भर बनाने के नाम पर वोट हथियाए थे और सत्ता में आये थे। लेकिन बड़े दुर्भाग्य की बात है कि आज इन मुद्दों पर काम नही हुआ। बल्कि जनता पर तानाशाही फेसले थोपकर परेशान करने के इलाबा ओर कुछ नही किया।

पठानिया ने किया डल झील का दौरा

पठानिया ने बड़े दुखी मन से डल झील को देख कर कहा कि इस डल झील की दुर्दशा को देख कर बहुत मन दुखी हुआ।इसकी दुर्दशा का जिमेदार कोई और नही बल्कि मौजूदा सरकार है । चार साल पहले कांग्रेस सरकार जाते ही इस डल झील की तरफ सरकार और प्रशासन ने इस डल झील की तरफ ध्यान ही नही दिया और आज डल झील सूखी पड़ी है और इसमे जो मछलिया थी बो बिना पानी के तड़फ तड़फ कर मरना बहुत दुखदायक बात है।

अगर इस डल झील में समय रहते पानी के रिसाब को रोक लिया होता तो आज डल झील की ये दुर्दशा नही होती।कांग्रेस सरकार ने साढ़े चार करोड़ रुपये इस पर्यटक डल झील के सौंदर्य के लिए स्वीकृत किया था लेकिन उस पैसे का आजतक कोई पता नही है कहा है ओर कहा लगा है।

अगर उस पैसे को सही ढंग से लगा दिया होता तो आज डल झिल की मछलिया तड़फती हुई नही मरती। पठानिया ने कहा कि स्थानीय बिधायक मंत्री स्वेत पत्र जारी करे कि चार सालों में इस डल झील में कितना पैसा खर्च किया है और कहा किया है।

कांग्रेस सरकार आते ही इस पर्यकट कि नगरी डल झील का सौंदर्य कर्ण किया जाएगा। जिससे पर्यटकों को देखने के लिए कुछ मिले।और पर्यटकों की तादात बढ़ने से स्थानीय लोगो का रोजगार बढेगा।

पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पत्र लिखा है कि डल झील की दुर्दशा पर अधिकारियों की कमेटी बना कर इस डल झील में हुए खर्च की समीक्षा की जाए और इसके सौंदर्य के लिए कोई योजना बनाई जाए।ओर पानी के रिसाब को रोक कर इस झील को सौंदर्य कर्ण की तरफ बढ़ाया जाए।

इस मौके पर सुरजीत राणा ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष,विनय ठाकुर सोशल मीडिया ब्लॉक् कांग्रेस प्रभारी,देश राज पूर्व पंचायत समिति,रितिका शर्मा जिला परिषद सदस्य,आकाश जरयाल युवा कांग्रेस,अंजू देवी महिला मण्डल प्रधान,कमला देवी पूर्व प्रधान,डिम्पल देवी,दया सागर,रमन कुमार,जय कर्ण,अक्षय कुमार पूर्व समिति,शशी पाल शर्मा,राँजा राम,सुभाष चंद संजय कुमार आदि गणमान्य स्थानीय जनता मोजूद थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...