कांग्रेस सत्ता में आते ही भाजपा के सभी काले कारनामों की करवाएंगी जांच

--Advertisement--

Image

शिमला,26 नव-जसपाल ठाकुर
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि भाजपा से लोगों का मोह भंग हो चुका है।उन्होंने कहा है जयराम सरकार ने अपने इस  चार साल के कार्यकाल में लोगों की कोई कोई चिंता नही की अब सत्ता हाथ से जाते देख लोकलुभावन में जुटने का प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा है कि उप चुनावों में भाजपा को मिली करारी हार से साफ है कि लोगों ने भाजपा को पूरी तरह से नकार दिया है।
कुलदीप राठौर ने एक बयान में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि असल में भाजपा इस हार से सदमें में है।चुनावों से पूर्व भाजपा सत्ता के नशे में चूर थी।लोगों ने भाजपा का यह नशा चूर कर दिया है।
राठौर ने कहा कि भाजपा इस समय अंतर्विरोध से घिरी हुई है।सरकार में बैठे मंत्री मुख्यमंत्री के सामने अधिकारियों को अपमानित व प्रताड़ित करते रहें। प्रदेश में शासकीय व्यवस्था पूरी तरह चरमरा कर रह गई है। राठौर ने कहा है कि भाजपा अब जितनी भी मंथन बैठके कर ले इसे इसका कोई राजनैतिक लाभ मिलने वाला नही।इसके नेता एक एक करके पार्टी के पदों को छोड़ रहें है।
उन्होंने कहा कि भाजपा में बिखराव शुरू हो गया है।अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा में नेतृत्व की लड़ाई चरम सीमा पर पहुंच गई है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही भाजपा के सभी काले कारनामों की जांच करवाएंगी।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...