उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने डेमोक्रेसी वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

कांगड़ा जिला में नए मतदाता पहचान पत्र बनाने तथा वोटर कार्ड में त्रुटि को सही करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान आरंभ किया गया है। इस बाबत शनिवार को उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने उपायुक्त कार्यालय परिसर से डेमोक्रेसी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह मोबाइल वैन कॉलेजों, स्कूलों,आईटीआई तथा अन्य शिक्षण संस्थानों में जाकर युवाओं को वोटर कार्ड बनाने व वोटर कार्ड में त्रुटि को ठीक करने से संबंधित जानकारी देगी। इस मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाने के बाद उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जिसकी आयु 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूरी होती है। वह अपना वोटर अवश्य बनाएं और यदि किसी के वोटर कार्ड में त्रुटि है तो उसे भी मतदाता अवश्य सही करवा ले ताकि आने वाले चुनावों में मतदाता अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग कर सकें।

उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा प्रत्येक पंचायत के मतदान केंद्रों में नामित अधिकारी बिठाए गए हैं। कोई भी व्यक्ति 9 दिसंबर 2021 तक इन मतदान केंद्रों में जाकर वोटर कार्ड बनवा सकता है। और त्रुटि को भी सही करवा सकता है।
उन्होंने बताया कि वोटर कार्ड बनाने की प्रक्रिया बिल्कुल सरल है।

मतदान केंद्र में जाकर कोई भी व्यक्ति अधिकारी द्वारा दिए गए फॉर्म को भर आधार कार्ड या मैट्रिक का सर्टिफिकेट व दो फोटो ले जाकर अपना वोटर कार्ड बनवा सकता है। इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन उपेंद्र शुक्ला सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एचपीएससीएससी गैस एजेंसी शाहपुर के लिए घरेलू गैस सिलेंडर वितरण शुल्क की नई दरें अधिसूचित

शाहपुर - नितिश पठानियां जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने...

अलेना ऑटो इंडस्ट्रीज में 200 पदों पर भर्ती, 27 से 29 अप्रैल तक कैंपस इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क अलेना ऑटो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड मोहाली द्वारा पुरुष...

मां बगलामुखी देवी की जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह 4 बजे से कतारों में नजर आए श्रद्धालु

हिमखबर डेस्क प्राचीन सिद्धपीठ श्री बगलामुखी मंदिर बनखंडी में माता...

हिमाचल में पहली बार बनेगा नया इतिहास, पंचायत चुनाव में 31214 सीटों पर होगी चुनावी महाजंग

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पहली बार पंचायती राज संस्थाओं...