साइबर क्राइम व नशे से बचाव के लिए किया जागरूक, डीएसपी देहरा अकिंत शर्मा ने पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

--Advertisement--

Image

देहरा- आशीष कुमार

साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों से बचाव के लिए जरूरी है कि पूरी तरह से सतर्कता बरती जाए और युवा नशे से दूर रहें ताकि भविष्य के लिए तय किए लक्ष्यों तक वह पहुंच सकें। डीएसपी देहरा अकिंत शर्मा ने सरकारी आइटीआइ नैहरनपुखर के परिसर में आनलाइन बैकिंग ठगी ” क्राइम ” पुलिस यातायात नियमों व नशे के खात्मे को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन हुआ।

आइटीआइ नैहरनपुखर प्राचार्य ललित मोहन की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में डीएसपी अंकित शर्मा ने जहां इन दिनों तेजी से हो रही बैकिंग आनलाइन ठगी “क्राइम व पुलिस यातायात नियमों के प्रति प्रत्येक छात्रों को कायदा कानून सिखाया तो वही नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जागरूक किया।

वहीं इस मौके पर डीएसपी अंकित शर्मा ने कहा कि अगर आपके इलाके में कोई भी नशे का कारोबार करने वालों का पता चलता है तो बह इस बारे तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने छात्रों को आश्वस्त करवाया कि पुलिस को सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।

डीएसपी अकित शर्मा ने बताया कि बच्चे ही देश की रीढ़ होते हैं अगर बच्चे ही अपने पथ से भटक जाए तो देश का कैसे उद्धार होगा। साथ ही उन्होंने तमाम छात्रों को यह भी कहा कि 18 साल की उम्र से पहले किसी तरह का वाहन चलाना कानूनन अपराध है और बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन व बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन न चलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा यातायात नियमों का पालन करना हमारी जिम्मेदारी ही नहीं बल्कि हमारा कर्तव्य भी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...