लाखों के आभूषणों और नकदी सहित पुलिस ने धरे दो व्यक्ति

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

शिमला पुलिस ने रोहड़ू के मेंदली में दो लोगों के पास से लाखों के आभूषणों को पकड़ा है। सुबह रूटीन नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने मेंदली में दो लोगों को रूटीन चेकिंग के लिए रोका। जाे कि गाड़ी से रोहड़ू की तरफ जा रहे थे।

गाड़ी की तलाशी के दौरान पुलिस को इनके पास से 6.20 लाख की नगदी 269.03 ग्राम सोने के आभूषण और 1.61 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद हुए। पुलिस ने दोनों लोगों से इसके बिल जांच के लिए मांगे। पुलिस के मांगने पर यह बिल नहीं दिखा पाए।

पुलिस ने इसकी सूचना आबकारी एवं कराधान विभाग को दी। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर 73,588 का जुर्माना लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस अभी आरोपितों के नाम नहीं बता रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपित कहां से यह आभूषण लाए थे और आगे की से बेचने वाले थे इसकी जांच की जा रही है।

इसमें यह भी देखा जा रहा है कि कहीं ये चोरी के आभूषण तो नहीं थे। फिलहाल दोनों आरोपितों को आगामी जांच तक थाने में ही रखा गया है। डीएसपी हेडक्वार्टर से कमल वर्मा ने कहा कि अभी मामले की जांच चल रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...