कल इंदिरा गांधी की जयंती के साथ प्रदेश में कांग्रेस करेगी सदस्‍यता अभियान शुरू

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

कांग्रेस पार्टी सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस पार्टी जनजागरण अभियान चलाया है। जिसमें जनता का भरपूर साथ कांग्रेस पार्टी को मिल रहा है। कंगना के राष्ट्रविरोधी बयान के खिलाफ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। मंदिरों को उड़ाने की आतंकियों की धमकी को सरकार को गंभीरता से लेने की जरूरत है। इसकी जांच होनी चाहिए। कांग्रेस नेता, प्रदेश महासचिव केवल सिंह पठानिया ने कहा कि भाजपा की हकीकत जनता जान चुकी है इसका ट्रेलर जनता ने उपचुनाव में दिखा दिया है अब 2022 में हाथ मजबूत होगा।

कांग्रेस के जिला स्तरीय जनजागरण अभियान की शुरूआत

शाहपुर से छतरी तक पैदल चल कर पदयात्रा निकाली, जिसमें जन जागरण अभियान के अंतर्गत महंगाई, बेरोजगारी, किसान – बागवान एवं समग्र समाज के उत्पीड़न के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदर्शन किया। कांग्रेस 28 नवंबर तक जनजागरण अभियान चलाएगी। इसके तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा की जाएगी व जनता को जागरूक किया जाएगा व सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।

कल से होगा कांग्रेस पार्टी सदस्य अभियान की शुरूआत

19 नवंबर को इंदिरा गांधी की जयंती से कांग्रेस पार्टी सदस्यता अभियान की शुरूआत करेगी। हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला इस कार्यक्रम में शामिल होंगे यह अभियान मार्च तक चलेगा।

हार के बाद सरकार को अब आ रहे सड़कों में गड्ढे नजर

कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सरकार को हार के बाद महंगाई व सड़कों में गड्ढे भी नजर आ रहे हैं। इसके बाद केंद्र व प्रदेश सरकार ने तुरंत डीजल पेट्रोल के दाम कम किये ।लेकिन बस किराए में कमी नहीं हुई है। सिलेंडर के दामों में कमी नहीं हुई है। सरकार को इन दामों में कमी करके जनता को राहत देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जीत के बाद और ज्यादा ऊर्जा के साथ जनता के मुद्दों को उठाएगी। पठानिया ने कहा प्रदेश में युवा वर्ग को रोजगार देने के वायदे पर भाजपा की प्रदेश सरकार नाकाम सिद्ध हुई। जिससे प्रदेश के युवा अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे है। पठानिया ने कहा की 2022 में कांग्रेस सरकार बनते ही युवाओं को रोजगार के दरवाजे खोले जाएंगे। जिससे प्रदेश का युवा प्रदेश में अपनी रोजी रोटी कमा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...