मर्डर या कुछ और: नाले में मिली महिला की लाश, तफ्तीश में जुटी पुलिस

--Advertisement--

Image

सोलन- जीवन वर्मा

सोलन जिला के कुनिहार-जोखाघाटी सड़क मार्ग पर बझोल के समीप नाले में एक महिला का शव मिला है। मृतक महिला को एक कंबल में लपेटकर फेंका गया था। मृतका के मुंह व शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस को अंदेशा है कि शव करीब दो-तीन दिन पुराना है तथा किसी अन्य स्थान से लाकर मृतका को यहां फैंका गया है।

फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। कुनिहार थाना प्रभारी अंकुश डोगरा ने बताया कि बझोल के समीप के गांव की महिलाएं जब घास काटने जा रही थी तो नाले में उन्हें कुछ संदेहास्पद वस्तु दिखाई दी। स्थानीय पंचायत के माध्यम से इसकी सूचना पुलिस को प्रदान की गई।

पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। मृतका के शव का पंचनामा करवाया जा रहा है, ताकि यह पता चल सके कि यह कत्ल है या कुछ और मामला है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...